Logo Ekvastra

Geet, Subhashita, AmrutVachan and Bodhkatha

User Tools


geet:satya_ka_aadhar_lekar

सत्य का आधार लेकर

सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं।
शील में औदार्य में हम, विश्व में सबसे बड़े हैं।।ध्रु.।।

संघ की शाखा निरंतर, शक्ति की आराधना है।
राष्ट्र की नव चेतना के, जागरण की साधना है।
ध्येय पथ पर अडिग होकर, पैर अंगद से गड़े हैं।
सत्य का आधार लेकर……………………….।।१।।

विश्व में फहराएंगे हम, देव संस्कृति की पताका।
जगत को संदेश देंगे, हिंदुओं की एकता का।
दूर कर अवरोध सारे, ध्येय पथ पर हम बढ़े हैं।
सत्य का आधार लेकर ………………………।।२।।

जीत ले विश्वास सबका, कर्म कौशल के सहारे।
बुद्धि बल से नष्ट कर दे, शत्रु के षड्यंत्र सारे।
संगठन का मार्ग दुर्गम, नियम संयम से चले हैं।

सत्य का आधार लेकर, हम हिमालय से खड़े हैं।
शील में औदार्य में हम, विश्व में सबसे बड़े हैं।
सत्य का आधार ……………………………..।।३।।

IAST transliteration

satya kā ādhāra lekara, hama himālaya se khaḍa़e haiṃ।
śīla meṃ audārya meṃ hama, viśva meṃ sabase baḍa़e haiṃ।।dhru.।।

saṃgha kī śākhā niraṃtara, śakti kī ārādhanā hai।
rāṣṭra kī nava cetanā ke, jāgaraṇa kī sādhanā hai।
dhyeya patha para aḍiga hokara, paira aṃgada se gaḍa़e haiṃ।
satya kā ādhāra lekara……………………….।।1।।

viśva meṃ phaharāeṃge hama, deva saṃskṛti kī patākā।
jagata ko saṃdeśa deṃge, hiṃduoṃ kī ekatā kā।
dūra kara avarodha sāre, dhyeya patha para hama baḍha़e haiṃ।
satya kā ādhāra lekara ………………………।।2।।

jīta le viśvāsa sabakā, karma kauśala ke sahāre।
buddhi bala se naṣṭa kara de, śatru ke ṣaḍyaṃtra sāre।
saṃgaṭhana kā mārga durgama, niyama saṃyama se cale haiṃ।

satya kā ādhāra lekara, hama himālaya se khaḍa़e haiṃ।
śīla meṃ audārya meṃ hama, viśva meṃ sabase baḍa़e haiṃ।
satya kā ādhāra ……………………………..।।3।।